मेलिंग Go Back व्यावसायिक विभाग और मेलिंग views 1:43 त्यौहारों पर हम अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं देते हैं। इसके लिए हम ग्रीटिंग कार्ड्स तैयार करते हैं। ग्रीटिंग कार्ड्स में हमारा संदेश तो एक जैसा होता है, लेकिन इन्हें प्राप्त करने वाले लोगों के नाम अलग अलग होते हैं। अगर हर व्यक्ति के लिए हमें बार बार वही मैसेज टाइप करना पड़े तो ये बहुत ही थका देने वाला कार्य होगा। इस दोहराव से बचने के लिए वर्ड प्रोसेसर के पास एक शानदार कमांड है, जिसका नाम है मेलिंग। हमें बस दो फाइलें तैयार करनी होंगी। एक मैसेज के लिए और दूसरी मैसेज प्राप्त करने वालों की। मेलिंग का इस्तेमाल आम तौर पर कार्यालयों में होता है, जब सारे कर्माचारियों को त्यौहारों पर शुभकामना भेजी जाती है, या उन्हें उन्हें मीटिंग की जानकारी दी जाती है। व्यावसायिक विभाग और मेलिंग मेलिंग कमांड प्रोजेक्ट हायपरलिंक