Using Spredsheet

Insert Row and Column

views

02:31
माना कि किसी जानकारी को पेश करने के लिए आपने एक टेबल बनाई। बाद में आपको कोई नई जानकारी मिली। इस अतिरिक्त जानकारी को जोड़ने के लिए आप अपनी टेबल में नया कॉलम डालना चाहते हैं। तो क्या ये संभव है। जी हां ये बिल्कुल संभव है। टेबल में उस कॉलम को सिलेक्ट करें जिसके बाद आप नया कॉलम जोड़ना चाहते हैं, फिर होम टैब पर क्लिक करें। सेल ग्रुप पर जाएं और ‘insert column कमांड सिलेक्ट करें। टेबल में एक नया कॉलम उभर आएगा। नया कॉलम हमेशा सिलेक्ट किए हुए कॉलम के दाहिनी ओर बनेगा।