डॉक्यूमेंट कंस्ट्रक्शन

डॉक्यूमेंट में टेबल शामिल करना

views

1:43
लगातार पैरेग्राफ में लिखने के बजाय कभी कभी टेबल के रुप में लिखना ज़्यादा आसान होता है। इसीलिए हम टेबल बनाते हैं। टेबल दो चीज़ों से मिलकर बनती है....हॉरिज़ोन्टल रोज़ जैसे कोई आड़ी कतार या पंक्ति हो.....और वर्टिकल कॉलम जैसे खड़े हुए स्तंभ हों। रो और कॉलम को मिलाकर बनने वाले बॉक्स को सेल कहते हैं। कैलेंडर और स्कूल के टाइमटेबल इसी तरह की टेबल्स के उदाहरण हैं, जिनमें लगातार टेक्स्ट नहीं लिखा जाता बल्कि टेबल के रुप में लिखा जाता है। इससे जानकारी को समझना ज़्यादा आसान हो जाता है।