Coding

Importance of Language

views

2:04
एक दूसरे से बात करने के लिए हमें भाषा की आवश्यकता होती है। भारत में कई भाषाएं बोली जाती हैं। पूरी दुनिया में और भी ज़्यादा भाषाएं बोली जाती हैं। जो लोग सुन बोल नहीं सकते, वे साइन लेंग्वेज यानी ईशारों की भाषा से बात करते हैं। कई बार एक दूसरे तक अपनी बात पहुंचाने के लिए तरह तरह के संकेत और प्रतीक इस्तेमाल किए जाते हैं। ट्रेफिक पर लाल बत्ती देखकर पैदल चलने वाले समझ जाते हैं कि उन्हें सड़क पार नहीं करनी बल्कि वाहनों की गुज़रने देना चाहिए। ये भी एक तरह की साइन लेंग्वेज ही है।